best news portal development company in india

हिंदू महासभा के द्वारा भव्य वंदे मातरम् यात्रा का आयोजन, पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में हिंदू महासभा के तत्वावधान में भव्य वंदे मातरम् यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।


दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज के नेतृत्व में निकली इस वंदे मातरम् यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा और भगवा ध्वजों से सजी यात्रा देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुतकर रही थी। यात्रा का शुभारंभ पांडेश्वर नाथ शिवालय से हुआ। रथ पर भारत माता का भव्य स्वरूप विराजमान था, वहीं खुली जीप में महंत ईश्वर दास महाराज सवार रहे। यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लाल सराय, लाल दरवाजा और बस अड्डा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के निकट स्वराज कुटीर पर सम्पन्न हुई।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की देशभक्ति धुनों पर झूमते नजर आए। शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवा अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए। अखाड़े के युवाओं ने लाठी और तलवार के आकर्षक करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।


यात्रा के दौरान कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद कुछ स्थानों पर अव्यवस्था देखी गई, जिससेआयोजकों में नाराजगी दिखाई दी। वहीं स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने अपनी छतों से यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महंत ईश्वर दास महाराज ने कहा कि वंदे मातरम् यात्रा हमें एकजुट रहने और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं मधुराम शरण शिवा ने कहा कि यात्रा के दौरान साथियों द्वारा दिखाई गई एकजुटता यह दर्शाती है कि समाज संगठित हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह यात्रा देशभक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।फैम व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा नें टीम के साथ घुमना पर यात्रा का स्वागत किया । चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

यात्रा में हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा, जिला अध्यक्ष क्रांति पाठक सहित आचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला, भास्कर दत्त द्विवेदी,मटर लाल दुबे विनोद अग्निहोत्री, डॉ. अविनाश पांडेय, पंकज दीक्षित, आलोक त्रिवेदी, अरुण दुबे बाबा, प्रमोद दीक्षित, संजय वर्मा, शिबू वाजपेयी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, केदार शाह, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, विशाल दुबे, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, अजय दुबे अज्जू,गौरव यादव राणा, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी, देवेंद्र सक्सेना,डॉ. आशीष यादव,सत्यपाल सिंह, पंकज अवस्थी, बॉबी दुबे, रोहित दीक्षित, पालसेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, विमलेश कश्यप, सुरजीत पाल, सौरभ गुप्ता, गोपाल सक्सेना, सत्यभान झा, गोपाल सक्सेना, चंद्रशेखर शर्मा, आलोक मिश्रा, धीरज अग्निहोत्री, अजय दुबे अज्जू, सचिन दुबे, शिवम दुबे, अनिल तिवारी, रामू मिश्रा, सदानंद शुक्ला, रानू दीक्षित, विकास पांडेय, सोनी शुक्ला, रितेश दीक्षित,भप्पू सोनी, राजीव चतुर्वेदी, पवनेश कुमार पिंकू, राम जी शुक्ला रहे ।

 

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें