best news portal development company in india

गणतंत्र दिवस पर बी .जे.कॉन्वेंट स्कूल में सोशल मीडिया जागरूकता अभियान, नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया गया संदेश

SHARE:

फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – बी . जे. कॉन्वेंट स्कूल आवास विकास बढ़पुर में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक श्री रामदत्त राजपूत द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बच्चों को कम उम्र में मोबाइल देने और सोशल मीडिया की बढ़ती लत के दुष्परिणामों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

नाटक व कार्यक्रम में अरबी यश , अतुल , जयदेव, अरमान, अमन , प्रतिमा, श्रृष्टि , swati तथा रिया ने प्रभावशाली अभिनय किया। वहीं सांस्कृतिक एवं पंजाबी नृत्य में मोहिनी , रिया और अंजली की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजीत, शिवम,शिवानी, कोमल एवं विक्रम का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय निदेशक  रणजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को तकनीक का सही उपयोग सिखाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्य अतिथि  रामदत्त रायुत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें