
राजेपुर,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – प्राथमिक विद्यालय कुसुमापुर विकासखंड राजेपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आज प्रधानाध्यापक शिवम दीक्षित व ग्रामवासियों की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी परिचय दिया। प्रधानाध्यापक शिवम दीक्षित द्वारा झंडारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम शुरू किया गया। बच्चों ने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस पर रोचक ढंग से भाषण पढ़ा।

इसके पश्चात सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत, कविता, कहानी का पाठ बारी बारी से बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने साउण्ड की धुन पर देश भक्ति सम्बधी नृत्य प्रस्तुती किया नृत्य एकल, एवं युगल रूप से किया गया। बच्चों के रोचक कार्यक्रम को सभी ने खूब सराहा। प्रधानाध्यापक शिवम दीक्षित ने प्रशासन की खूब सराहना की तथा अपने सम्बोधन में कहा कि विधालय का शैक्षिक,भौतिक और अनुशासन सराहनीय है सभी ग्रामवासियों ने भी उनके संबोधन पर खूब तालियां बजाई।

अन्त में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये तथा सभी बच्चों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों सहित सभी उपस्थित जनो को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।










