
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने का हिन्दू समाज पार्टी का हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है, आज दोपहर 11:30 बजे से 04:00 बजे तक भारतीय पाठशाला लोहाई रोड व सायं 04:30 बजे से 7:30 बजे तक मुख्य चौक चौराहा फर्रुखाबाद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

जिसमें लोहाई रोड पर 1245 लोगों ने व चौक पर खबर लिखे जाने तक 680 लोगों ने हस्ताक्षर किये, प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा की हस्ताक्षर अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार 05 फ़रवरी तक चलेगा,
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रोहन कश्यप, देवेंद्र पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, मोहित दुबे आदि रहे।



