best news portal development company in india

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद यूपी के प्रदेश संरक्षक की कमान संभाली प्रमोद शर्मा ने लखनऊ आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हुई घोषणा

SHARE:

लखनऊ , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में संगठन के मुखिया देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा प्रमोद शर्मा को परिषद का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया
आपको बताते चलें मां सरस्वती का पूजन अर्चन के साथ हुई शुरुआत।
प्रमोद शर्मा छावनी परिषद, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नामित सदस्य और लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं यह कार्यक्रम मानवता मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, राम बिहार कॉलोनी, पारा, लखनऊ में आयोजित किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश की कमान प्रमोद शर्मा को सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव नंदकिशोर सिंह मानवता इंटर कॉलेज के संस्थापक रामशंकर पाल सिंह गोंडा मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष निशी तिवारी, बदायूं जिला प्रभारी दिनेश सिंह लखनऊ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण और जिला आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला सहित और अनिल सिंह सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार पाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस कार्यक्रम में सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे।


अपनी नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के आगामी अधिवेशन में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की परिषद ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि संगठन 17 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा परिषद पत्रकारों के हितों की लड़ाई में 24 घंटे कार्यरत रहने का संकल्प दोहराते हुए “कलम रुके नहीं, हम बिके नहीं” का नारा दिया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा द्वारा किया गया शर्मा के मानो नाम से पूरे संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें