best news portal development company in india

यदि आपके पास वोट का अधिकार नहीं, तो आपके साथ खिलवाड़ हो सकता – लुईस खुर्शीद

SHARE:

कायमगंज,फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने वोट की ताकत को जीवन के समान बताते हुए जनता से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने एसआईआर और वर्तमान में चल रही वोट बनाने की प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि यदि आपके पास वोट का अधिकार नहीं है, तो आपके साथ खिलवाड़ हो सकता है।


एक निजी कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन समारोह के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा, पुराने और नए चेहरों को एक साथ मुस्कुराते देख मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपकी मुस्कुराहट इस बात का सबूत है कि आप परेशान नहीं हैं। अगर हम इसी तरह एकजुट होकर मुस्कुराते रहे, तो आने वाले समय में कुछ बड़ा और सकारात्मक होने जा रहा है। लुईस खुर्शीद ने एक अधिकारी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उन्हें ताज्जुब होता है जब एक अधिकारी कहते हैं कि हम घुसपैठियों को निकाल देंगे। अरे भाई! यहाँ के लोग यहीं के मूल निवासी हैं, यहाँ घुसपैठिये कहाँ से आ गए? उन्होंने जनता को आगाह किया कि वे किसी भी भ्रम या साजिश का शिकार न हों। मतदान के अधिकार को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा चाहे आप हिंदू हों या मुसलमान, सबको सतर्क रहने की जरूरत है। अपना वोट संभाल कर रखिए क्योंकि दुश्मन आगे-पीछे घूम रहे हैं। अगर अभी आपका या आपके परिवार का वोट नहीं बना है, तो उसे तुरंत बनवाएं। जब मतदाता सूची (लिस्ट) जारी हो, तो उसमें अपना नाम जरूर चेक करें। उन्होंने अंत में भावुक अपील करते हुए कहा कि वोट ही सब कुछ है और बिना इसके नागरिक का अस्तित्व सुरक्षित नहीं है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें