
फर्रुखाबाद , आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश प्रभारी मनोज त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी जी के निर्देश पर पंकज अवस्थी पुत्र राम प्रकाश अवस्थी निवासी कादरी गेट जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश को फर्रुखाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
गौरतलव है। कि पंकज अवस्थी को मनोनयन पत्र को सौपने के दौरान कहा गया कि पंकज अवस्थी अपने प्रयासों से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी संगठन को शक्तिशाली प्रभावशाली एवं संगठित करने में लगातार कार्य करेंगे। पंकज अवस्थी के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। और जगह-जगह पंकज अवस्थी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा जिला अध्यक्ष अमन दुबे ने बताया कि पंकज अवस्थी ने छात्र जीवन से ही राजनीति कर छात्र संघ महामंत्री चुनाव जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।



