
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने का हिन्दू समाज पार्टी का हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है, आज नरकसा रोड कादरीगेट में दीपक मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला जिसमें 735 लोगों ने हस्ताक्षर किए ।प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा की हस्ताक्षर अभियान को जनपद का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

हस्ताक्षर अभियान को हम आज समाप्त कर रहे थे लेकिन आम जनमानस के आग्रह पर अभी हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा, हम जनपद के हर व्यक्ति तक पहुँचने में असमर्थ रहे लेकिन अभी तक 18,185 लोगों के टोटल हस्ताक्षर हो चुके हैं, हमारा टारगेट 15000 हस्ताक्षर का था जिसको हमने बढ़ाकर 21000 कर दिया है।

कार्यक्रम में हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रंजन त्रिपाठी एडवोकेट, शिवेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, मोहित दुबे, उत्कर्ष मिश्रा, अशोक जाटव आदि रहे।



