best news portal development company in india

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के जिलाध्यक्ष बने सावन मिश्रा, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के द्वारा फर्रुखाबाद जनपद के सावन कुमार मिश्रा को फर्रुखाबाद जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया उसके उपलक्ष में उनका फर्रुखाबाद जनता की तरफ से और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अनंत होटल रेलवे रोड फर्रुखाबाद आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में लगभग 20 नए पदाधिकारियो की नियुक्ति हुई। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा कि संगठन हमेशा गरीब कमजोर पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनता आया है उसको न्याय दिलाने का काम पिछले 9 वर्षों से लगातार किया जा रहा है तीसरी बार संगठन ने हमारे कार्यों को देखते हुए पुनः उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोप है जिसका निर्वहन हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि जब भी समझ में अपराध बढ़ेगा लोग पीड़ित को कमजोर को दबाएंगे तब तब अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पीड़ित की आवाज बनकर क्राइम के खिलाफ कानून व्यवस्था को स्थापित करने का काम करेंगे संगठन सदैव मानव के हितों में काम करता है और हमेशा करता रहेगा जो लोग काम करते हैं समाज की सेवा करते हैं उनकी बुराइयां होना स्वाभाविक है हम सभी को सिर्फ अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करना है और क्राइम फ्री उत्तर प्रदेश सरकार की जो मुहिम है उसमें सहयोग करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लाला वर्मा जी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सावन मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मूल उद्देश्यों के बारे में विस्तार से सभी को जानकारी दी इस कार्यक्रम में मौजूद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव संजय कटियार जी ने मानव के मौलिक अधिकार तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया इस कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी जनपद से कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें एटा जनपद के भी कई कार्यकर्ता संगठन के सम्मिलित होने व बधाई देने फर्रुखाबाद पहुंचे इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा और भव्यता को बढ़ाया फर्रुखाबाद विकास मंच के भईयन मिश्रा जी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने बताया कि संगठन लगातार गांव गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उसके निस्तारण भी करवा रहा है धरातल पर काम करने वाला फर्रुखाबाद जनपद में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन वास्तव में लोगों की पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कोई दिखावा नहीं करता है इस कार्यक्रम में मौजूद कोमल पांडे राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंडल अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन की विचारधारा और मजबूत करेंगे तथा जन-जन तक मानवाधिकार को पहुंचाएंगे जिला अध्यक्ष को बधाई दी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें आशुतोष अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आसिफ जमा खान जिला कानूनी सलाहकार फर्रुखाबाद राजीव यादव जिला उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद गीतेश तिवारी नगर सचिव फर्रुखाबाद संजीव चौहान जिला सचिव फर्रुखाबाद आरिफ खान, भगवान दास शुक्ला जिला प्रवक्ता, शिवम वर्मा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य बढ़पुर प्रथम कमालगंज ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी छिबरामऊ शिवेंद्र चतुर्वेदी मोहम्मद ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी राजीव कुमार शुक्ला जिला उपाध्यक्ष एटा राहुल दीक्षित जिला महामंत्री एटा राहुल दुबे नगर प्रवक्ता फर्रुखाबाद रजनीश कटियार जिला सचिव फर्रुखाबाद मनीष यादव नगर महामंत्री फर्रुखाबाद ने गर्म जोशी के साथ जिला अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया सनी कटियार जिला सचिव फर्रुखाबाद अतुल मिश्रा बढ़पुर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश यादव बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष विनीत शाक्य बढ़पुर ब्लॉक सचिव सत्यम वर्मा युवा नेता शिवांश श्रीवास्तव, अभिषेक राजपूत, विश्वनाथ राजपूत सभासद तथा सैकड़ो लोग जिला अध्यक्ष को सम्मानित करने के लिए उपस्थित हुए।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें