best news portal development company in india

सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद की ओर से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

SHARE:

नवाबगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद की ओर से एक निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वाली मार्केट शुक्ररूल्लापुर में आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल जी एवं अतिथि अनुराग अग्रवाल, हरि ओम अवस्थी, अनिल अवस्थी, ज्ञानेन्द्र अवस्थी, महेन्द्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष कायमगंज )द्वारा मां गंगा जी की स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।


शिविर का संचालन अमन अवस्थी जी ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेश बाबू जी ने की ।
शिविर में आए हुए अतिथियों का मां गंगा मैया का स्मृति चिन्ह एवं गंगाजल से समिति (सचिव) अविनाश सारस्वत, समिति (कोषाध्यक्ष) शैलजा सारस्वत, समिति (सदस्य) अमन शुक्ला, रितिक पाल, अभिजीत मिश्रा ने सम्मानित किया।


रामा अस्पताल कानपुर द्वारा आए हुए डॉक्टर राम शर्मा, डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर अंकुर पाल, विशाल कुमार, अभिजीत सिंह द्वारा मरीजों का निरीक्षण किया गया जिसमें 74 ओपीडी की गई जिसमें से 16 मरीज मोतियाबिंद के निकले और 58 मरीज अन्य बीमारियों की जांच कर दवाई दी गई। 16 मरीज को ऑपरेशन के लिए कानपुर बस से भेजा गया। सारी व्यवस्था निःशुल्क होगी, जिसमें आना-जाना खाना और दवाई भी होगी।
शिविर की व्यवस्था अविनाश सारस्वत, शैलजा सारस्वत, अमन शुक्ला, अभय अवस्थी, अभिजीत मिश्रा , रितिक पाल, डॉक्टर आनंद, पवन अवस्थी, विवेक मिश्रा आदि ने देख-रेख की।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें