best news portal development company in india

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा परिषद ने मौलाना जर्जिस अंसारी का पुतला फूंक जताया विरोध

SHARE:

 

कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा परिषद की बैठक कार्यालय सब्जी मंडी जवाहरगंज कायमगंज में हुई जिसमें गत दिवस मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा दिए गए बयान में मौलाना ने कहा था कि भगवान श्री कृष्णा पांच बार के नमाजी थे यानि वह पांच बार नमाज अता करते थे मौलाना के उक्त बयान से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई है और हिंदू समाज व हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा इस मौलाना को यह नहीं मालूम कि सनातन धर्म युगों युगों से चला आ रहा है और इस्लाम धर्म 620 ई. में स्थापित हुआ है। जब भगवान श्री कृष्णा इस पृथ्वी पर अवतरित हुए थे तब इस्लाम नाम की चिड़िया भी पैदा नहीं हुई थी फिर भगवान श्री कृष्णा नमाज कैसे पढ़ते थे। मौलाना के उक्त बयानों की विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा परिषद कड़े शब्दों में निंदा करता है और मौलाना का पुतला नगर के मुख्य चौराहे पर फूंक का अपना विरोध प्रकट करता है। पुतला फूकने वालों में प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, दिलीप कौशल, सनी शर्मा, शानू सक्सेना, शिवमंगल कौशल, अमित वर्मा,सत्यनाथ मिश्रा, जय सक्सेना,आकाश राजपूत, रिंकू कौशल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें