
कायमगंज, फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट –
कायमगंज के प्रसिद्ध सी. पी. विद्या निकेतन स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद (Student Council) के सदस्यों को बैज और सैश पहनाकर विद्यालय के प्रति उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ मिथलेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि राजेश कुमार द्विवेदी (पी.पी.एस), विशिष्ट अतिथि, नगर के सम्मानित चिकित्सक द्वय डॉ. एम. पी. सिंह एवं डॉ प्रवीण रस्तोगी
एवं प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इसके पश्चात व्यायाम शिक्षक सऊद हसन खान एवं ग्वाल साब के प्रशिक्षित छात्रों ने स्कूल काउंसिल, एन.सी.सी., स्कूल बैंड ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
विद्यालय के कक्षा बारह के आरुष गंगवार को हेड बॉय और अक्षरा रस्तोगी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन, प्रॉक्टर और प्रीफेक्ट्स को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के चारों सदनों ज्वाय,पीस,होप,चैरिटी का प्रतिनिधित्व हाउस कैप्टनों ने किया।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा,ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

सी. पी. ग्रुप आफ स्कूल्ज की निदेशिका डॉ मिथलेश अग्रवाल ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लीडरशिप का पद केवल सम्मान के लिए नहीं होता,बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने की सीख दी।
समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार द्विवेदी (सी. ओ. क़ायमगंज ) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह सही निर्णय लेने, विनम्र सेवा और अपने चरित्र को ऊंचा रखने की कला है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य दीपक जैना,समस्त प्रभारीगण, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।



