best news portal development company in india

आरोप – सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी से विधुत विभाग के JE ने फर्जी व झूठी शिकायत की, पूर्व मे तीन शिकायत की जा चुकी

SHARE:

कायमगंज, फर्रूखाबाद, शाहनवाज खान की रिपोर्ट —कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां भुडिया निवासी रऊफ खां पुत्र अयूब खां के नाम पर बरझाला फीडर से ग्रामीण अनमीटर्ड विधुत कनेक्शन है व अभिलेखों भी मौजूद है जिसका एकाउंट नम्बर 8423325000 है.

13-8-2025 को कनेक्शन धारक रऊफ खां को हार्ट अटैक आया था मैं शाहनवाज़ खान अपने परिवार सहित घर को बंद करके पिता को लेकर डाक्टर उदयराज को दिखाने उनके निजी जोगराज अस्पताल फर्रुखाबाद में मौजूद था

इसी बीच विधुत विभाग के शहरी जेई0जावेद, उपखंड अधिकारी विनोद कन्नौजिया मय टीम के घर पर पहुंचे तथा विधुत कनेक्शन को विच्छेदन करके घर में घुसकर विधुत उपकरणों की जांच करके
केविल काटकर अपने साथ लेकर चले गये आस पडोस के लोगों ने इसकी सूचना मुझे दी पिता की तीमारदारी के चलते मै घर नही पहुंच सका तथा फोन द्वारा उपखंड अधिकारी व शहरी जेई0 जावेद से बात की तथा कनेक्शन काटने की वजह पूछी तो मुझे कनेक्शन को अवैध बताकर काटने की बात की गयी साथ ही कार्यालय आकर मिलने को कहा गया था वरना न्यूज़ में देख लेना की धमकी दी,इसकी शिकायत मैने कोतवाली कायमगंज पुलिस से तहरीर देकर की थी परंतु 14-8-2025 को षडयंत् कर मेरे शाहनवाज़ के नाम पर विधुत चोरी की एफआईआर शहरी जेई0जावेद द्वारा करवा दी गई थी.

इसी प्रकार गलती को सुधारने को पुनः
11/9/2025 को ताला पडे बंद मकान में सीढी लगाकर शहरी जेई0जावेद, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार कन्नौजिया मय टीम के घुस गये,उस रोज सिविल कोर्ट कायमगंज में चुनाव चल रहा था सूचना मिलने पर मै तुरंत घर पहुंचा लेकिन विधुत विभाग की टीम जा चुकी थी मैने डायल 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस ने तुरंत आकर जांच पडताल की तथा कोतवाली पुलिस को तहरीर देने को कहकर चली गयी. जिसके सभी साक्ष्य मौजूद हैं.

*न्यायलय की शरण ली*——–

मेरी बात को सुनने को कोई अधिकारी तैयार नही था इस बीच मैने अपने सहपाठियों के साथ विधुत एक्सईन शिवशंकर से भी वार्ता की लेकिन उनसे भी कोई संतोष जनक जबाब नहीं मिला.
मैने माननीय सीजेएम कोर्ट फतेहगढ में शहरी जेई0जावेद, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार कन्नौजिया व दो अन्य संविदा कर्मियों के नाम मुकदमा पंजीकृत करवाया था मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही शहरी जेई0जावेद मुकदमा वापस लेने को दबाब बनाने लगा तथा कूटनीतिग षणयंत् रचने लगा,

मुकदमा वापस न लेने पर झूठी व फर्जी शिकायत करने में जुटे शहरी जेई0जावेद ः

1-पहली शिकायत दिनांक 22-5-2026 को कंचन नाम के युवक ने मेरे द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध में शहरी जेई0जावेद के माध्यम से की गयी.

2- दूसरी शिकायत 20-7-2026 को कल्लू नाम के युवक से सम्बंधित जेई0जावेद
के माध्यम से की गई.

3-तीसरी शिकायत दिनांक 22-7-2026
पुलिस अधीक्षक महोदया से शहरी जेई0जावेद द्वारा की गई जिसकी जांच पूर्व क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी द्वारा की गई जिसका निस्तारण ब्यान लेकर कर दिया गया्

4-चौथी शिकायत आज दिनांक 19-9-2026 को पुनः सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा से झूठी व फर्जी शिकायत की गई.

लगातार झूठी व फर्जी शिकायतों से वादी पीडित शाहनवाज़ खान काफी आहत और परेशान है परंतु धैर्य और सच के रास्ते पर अडिग हैं।

फिलहाल माननीय सीजेएम कोर्ट फतेहगढ में मुकदमा विचाराधीन है जिसकी मु0सं0 4941/2025 है.

मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव के साथ ही
बार बार लगायी जा रही फर्जी आख्या में पीडित शाहनवाज़ खान से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा जाता है
पीडित वादी अपने प्रतिवादी के समक्ष क्यों साक्ष्य दे वो सभी साक्ष्य माननीय न्यायलय में प्रस्तुत कर चुका है. विधुत विभाग के शहरी जेई0 जावेद को जो भी जानकारी करनी हो तो माननीय न्यायलय से कर लें.

इस प्रकार शहरी जेई0जावेद द्वारा झूठी व फर्जी शिकायत करने से पुलिस व उच्च अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है पीडित शाहनवाज़ खान शहरी जेई0जावेद के खिलाफ एक अन्य अभियोग पंजीकृत कराने के लिए बाध्य हैं।

शहरी जेई0जावेद द्वारा धमकी सहित दबाव बनाना यदि मैने मुकदमा वापस नहीं लिया तो जेई0अनहोनी घटना करने के लिये तैयार हैं जो कि काफी निन्दनीय है.शहरी जेई0 जावेद के इन सभी कृत्यों से मै शाहनवाज़ खान मानसिक रूप से काफी परेशान हूं यदि मेरे साथ किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य रूप से शहरी जेई0जावेद तथा विधुत विभाग की होगी।

शाहनवाज़ खान ,जिला संवाददाता की रिपोर्ट 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें