best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हर घर संपर्क अभियान चलाकर सनातन के प्रति किया गया जागरूक

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज शहर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा हर घर संपर्क अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत घर घर जाकर लोगों को सनातन के लिए जागरूक किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम के द्वारा फर्रुखाबाद के हर गली मोहल्ले में जाकर लोगों को सनातन के लिए और पूजा पाठ धर्म व्यवहार के लिए जागरूक किया गया। अभियान से प्रभावित होकर महिलाओं- बहनों ने भी काफी सराहना की। जिससे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हुए, राष्ट्रीय बजरंग के कार्यकर्ताओं को लोगों ने हाथों-हाथ लिया कई जगह पर लोगों ने बैठ कर अपनी समस्याएं बताईं, और अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

संगठन के विभाग अध्यक्ष, और जिला महामंत्री अंगद पाण्डेय, कोमल ने कार्यक्रम की अगवाई की, कई जगह पर लोगों ने आज की शिक्षा प्रणाली पर सनातन और संस्कारहीन होने पर बड़ा दुख व्यक्त किया, लोगों का कहना है कि पैसा और समृद्धि के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार बहुत आवश्यक है, विधान का रास्ता आजकल की आदमी दुनिया में धारण करना बहुत ही आसान है परंतु सनातन और आध्यात्म के रास्ते में जाने के लिए बहुत ही रास्ता में कठिनाई है,
पितृपक्ष के कारण आज बहुत सी जगहों पर भोजन के कार्यक्रम होने की वजह से कार्यक्रम काफी देरी से चालू किया गया, ज्यादातर व्यक्ति अपने घर में कार्यक्रम करने के बाद, राष्ट्रीय बजरगदल कार्यकर्ताओं को भोजन के लिए और पानी के लिए, आग्रह करते रहें, विभाग अध्यक्ष और जिला महामंत्री अंगद पांडे जी का कहना है इसी तरह के घर-घर संपर्क अभियान के जरिए ही हम लोगों में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक भावना को जागृत कर पाएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई जी के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है अंगद पांडे जी का मानना है कि यही सच्चा रास्ता है जिस तरह से हिंदुत्व की राजनीति को घर-घर पहुंच कर हिंदुत्व को जागृत किया जाए, हमारी माता बहनों और बच्चों में जब तक हिंदुत्व की बढ़ाना नहीं होगी सनातन की भावना नहीं होगी तब तक कोई भी अध्यक्ष तो संस्कृति के रास्ते पर नहीं लौटेगा, आध्यात्म संस्कृति और संस्कार सनातन और इस जीवन का मूल है।


हर घर संपर्क कार्यक्रम में कार्तिकेय शुक्ला उर्फ़ लकी जी कार्य अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, जिला उपाध्यक्ष रजत वर्मा जी, राम मिश्रा जी हनुमान चालीसा प्रमुख, अजय जी, सुशील जी , अनंत राम जी, श्री भरत तिवारी जी, सूरज शर्मा जी , रोहित शाक्यजी , पुनीत राठौर जी अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें