best news portal development company in india

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान पर भड़का आक्रोश, भगवा भारत रक्षा दल ने जताया विरोध, किया बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भगवा भारत रक्षा दल के प्रदेश कार्यालय से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता द्वारा कथित रूप से दिए गए बयान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता की ओर से देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री , गृहमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

संगठन का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को देश के संवैधानिक पदों और राष्ट्र के सम्मान का ध्यान रखते हुए मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पत्र में कहा गया कि इस प्रकार की टिप्पणियां युवाओं और समाज में गलत संदेश देती हैं तथा राजनीतिक वातावरण को प्रभावित करती हैं।

भगवा भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि कथित टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित नेता से स्पष्टीकरण लिया जाए और भविष्य में ऐसी भाषा के प्रयोग पर रोक लगाई जाए।

संगठन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और असम्मानजनक भाषा से बचना आवश्यक है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संगठन देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मर्यादाओं के संरक्षण के लिए अपने कार्यकर्ताओं को जागरूक करता रहेगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर संगठन आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा। प्रदीप सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष,अनूप चौबे, डॉ. राजेश शर्मा, शनि शर्मा, अमित वर्मा, शानू, शिवमंगल,दिलीप कौशल, श्याम कौशल, दिनेश बॉथम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें