best news portal development company in india

राजकीय पॉलीटेक्निक में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

SHARE:

फर्रुखाबाद , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनपद के राजकीय पॉलीटेक्निक में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमित मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, विशाल श्रीवास्तव, कल्याणी सिंह ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना , दीक्षा ,निशा, निकिता आदि छात्राओं ने सामूहिक रूप की ।

अतिथियों के स्वागत हेतु स्वागत गीत पर रेशू, रागिनी, सोनाली , तनिष्का, रोली तथा सिया आदि छात्राओं ने प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सुमित मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। तकनीकी के साथ साथ अनुशासन में रहना सभी छात्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस संस्थान में सभी छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी शिक्षक सतत् प्रयासरत हैं।
कल्याणी सिंह ने कहा विनम्रता सबसे खूबसूरत गहना है विनम्रतापूर्वक रहकर आप सभी के प्रिय हो सकते हैं। प्रवक्ता रामकेश,अनिल कुमार, कृष्णा मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।
समूह नृत्य में विशाल, समद मोहम्मद, हिमांशु, अंशुल, अनुराग, अतुल, मनोज शर्मा ने प्रस्तुति दी। सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श बाबू ने महाभारत नृत्यनाट्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव, शिखा सिंह ने किया ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें