best news portal development company in india

लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी – अजय कटियार

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज , आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन ने राष्ट्रीय आवाहन पर सीजेपी के समर्थन में शहीद कौशलेन्द्र सिंह की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर भारत चुनाव आयोग के श्री ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार के इस्तीफे की मांग की और मार्च निकालते समय किसानों ने *ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो इस्तीफा दो,SIR को रद्द करो, रद्द करो* जैसे गगनभेदी नारे भी गूंजे जिसके बाद कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात सदर फर्रुखाबाद तहसीलदार विक्रम चाहर ने ज्ञापन लिया उक्त ज्ञापन एक राष्ट्रीय एवं एक ज्ञापन जिला स्तरीय मांगो को लेकर था तहसीलदार ने किसानों को आश्वाशन दिया उनकी मांगे सम्बन्धित जगह पहुंचा दी जाएगी इसी कड़ी में बोलते हुये जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है आज बहुत अच्छा दिन है कि युवा अपने हक और अधिकारो के प्रति जागृत हो गया है इसीलिये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत ने देश के युवा का साथ देने को कहा और हम सभी का दायित्व भी बनता है जब जब देश में गलत हुआ है तब तब भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जाबाज़ आंदोलनकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर चले है आज भी देश का लोकतंत्र खतरे में है देश में वोट का अधिकार सभी को बराबर मिलना चाहिए ये सभी भारतवासियों का मौलिक अधिकार है जिसकी उसकी उम्र 18 वर्ष ये मौजूदा सरकार किसानों को मजदूरों को और नौजवान युवाओं को उनके मौलिक अधिकारों से उनको वंचित रखना चाहती हैं धीरे धीरे देश में तानाशाही हावी हो रही ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में चुनाव ही खत्म कर दिये जाएंगे आगे उन्होंने कहा कि किसानों मौका है इस समय देश को चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की जरूरत है देश व्यापी आंदोलन में सभी किसान एक जुट होकर साथ दे जीत जरूर मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा,बिट्टू अवस्थी,तारा देवी,मनोरमा,जिला सचिव पुजारी कटियार, सुग्रीव पाल, बिजनेश यादव,सुशील दीक्षित बाबा जी,गुड्डू यादव, दिनेश सिंह, राजेश गंगवार,रजत गंगवार,बरजोर सिंह शिवराम शाक्य, अनेंद्र गंगवार,बड़े यादव,दीपक राठौर,रामनरेश यादव,सहित बड़ी संख्या में किसान और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें