
आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, हरदोई द्वारा CAPF Salary Package के अंतर्गत दिवंगत विनोद कुमार के परिवार को बीमा लाभ के रूप में ₹10 लाख की दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, हरदोई में क्षेत्र प्रबंधक विशाल सिद्धार्थ जी ने दिवंगत श्री विनोद कुमार की पत्नी एवं नामिनी श्रीमती रानी देवी जी को ₹10 लाख की दावा राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मदनपुर शाखा, फर्रुखाबाद (शाखा कोड: 17085) के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।

CAPF Salary Package के अंतर्गत उपलब्ध बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा संबंधी सुविधाएँ ग्राहकों और उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों को बेहतर बैंकिंग सेवाएँ तथा वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
दिवंगत विनोद कुमार के परिवार को प्रदान की गई यह दावा राशि विपरीत परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


