
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला कार्यालय स्थित नेकपुर चौरासी पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 22 सितंबर को हथियापुर में होने वाली महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी को लेकर की गई जिसमें जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि यह हम सौभाग्यशाली हैं कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने हमें अल्प समय में महापंचायत के लिए हामी भरी जिससे जनपद के किसानों में उम्मीद जगी है कि लिंक एक्सप्रेस वे की दुश्वारियां को दूर करेंगे, गंगा और रामगंगा नदी पर बंद बनवाएंगे, जनपद के आलू किसानों की समस्या से उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराएंगे और मनमाने तरीके से चाहे महा योजना 2031 हो या फिर बराकेशव की चकबंदी जिसको निरस्त करना ही पड़ेगा किसानों की जमीन को सरकार को किसी भी कीमत पर नहीं लेने देंगे आगे उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी चाहे वो जिले का हो तहसील का या फिर ब्लॉक का हो सभी अपने अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क बैठके करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों को हथियापुर में होने वाली महापंचायत में भाग लेने के लिए कहे प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने भी अपने विचार रखे और सभी पाधिकारियों से पूरी ताकत से क्षेत्रों में घूमने की सलाह दी |

समीक्षा बैठक के बाद सभी पदाधिकारी और किसानों ने लोक निर्माण विभाग लोक निर्माण खंड फतेहगढ़ फर्रुखाबाद द्वारा नवाबगंज में सिरमौरा बांगर से लेकर मैन चौराहे तक चिन्हंकर के लोगों को मकान गिराने के नोटिस भेजा गया जिसको लेकर संगठन द्वारा अधिशाषी अभियंता का घेराव किया गया |
इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार,अशोक यादव सुबोध यादव,जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य,जिला सचिव संजय यादव सुग्रीव सिंह पाल,पुजारी कटियार,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,संजीव यादव,जिला सह सचिव दिनेश सिंह गौर तहसील अध्यक्ष सदर फर्रुखाबाद राकेश सिंह पाल,अमृतपुर तहसील अध्यक्ष अनीश सिंह सोनू सोमवंशी कायमगंज कश्मीर सिंह गंगवार,ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज पवन जोशी ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद राजीव सिंह उर्फ बड़े ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर अजीत सिंह उर्फ टिंकू यादव,ब्लॉक शमसाबाद अध्यक्ष सतीश कठेरिया,ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज अंकेश गंगवार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |



