best news portal development company in india

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की परेड में फर्रुखाबाद की बेटी निहारिका पटेल करेंगी प्रतिभाग

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की परेड में फर्रुखाबाद की बेटी निहारिका पटेल विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। नई दिल्ली में होने वाली परेड में देशभर से सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अतिथि शामिल होंगे जिसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी के रूप में कार्य कर रही निहारिका पटेल को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनको गंगा संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत समय-समय पर कई सराहनीय कार्य किए गए हैं जिसमें विशेष रूप से गंगा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण,जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान आदि शामिल है। उनके द्वारा जनपद में लगभग दो हजार से अधिक युवाओं को इस विशेष अभियान से जोड़ा है जिनके द्वारा समय-समय पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य किये जा रहे है। उनके द्वारा किया गया यह प्रयास युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।अपने कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी उनकी पूर्ण सहभागिता रहती है। उनके द्वारा कई विशेष कार्य जैसे महिला सशक्तिकरण, शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिताएं, रक्तदान अभियान, मतदान जागरूकता कार्यक्रम आदि कार्यों में भी सराहनीय भूमिका रहती है। पतित पावनी मां गंगा के घाट पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाले मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला श्रीराम नगरिया में भी वह निरंतर एक माह तक युवाओं के साथ में मिलकर जन जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली,नुक्कड़ नाटक, आदि का आयोजन भी करती है जिसके द्वारा मेले में आने वाले हजारों लोगों को गंगा संरक्षण अभियान से जोड़ा जाता है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी समय-समय पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित होने वाले कार्यों से भी जोड़ती है। वह लगभग पन्द्रह वर्षों से निरंतर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। कई उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उनको जनपद स्तर के साथ -साथ राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें