
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के द्वारा आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभात अवस्थी, श्वेता दुबे,शैलेन्द्र सिंह राठौर,राजेपुर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह एवं प्रवक्ता डॉ० मनोज चतुर्वेदी सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया गया जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अक्षय बाजपेई द्वितीय पुरस्कार अनिकेत राजपूत एवं तृतीय पुरस्कार सोयल श्रीवास्तव को दिया गया,अतः जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार वैष्णवी,द्वितीय रचित एवं तृतीय पुरस्कार अनिकेत को दिया गया साथ ही टॉप टेन पुरस्कार सहित सांत्वना पुरस्कार भी बच्चों को प्रदान किए गए,कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं देश भक्ति का रंग देखते बन रहा था जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर के एवं बैक बैंचर्स नाटक का मंचन किया जिसमें वहां उपस्थित लोगों ने बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार ने जीवीए ग्रुप को वर्तमान में छात्रों का हितैषी बताते हुए कहा कि वास्तव में जीवीए टैलेंट हंट एग्जाम के द्वारा निदेशक विपिन अवस्थी ने छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है ।

उन्होंने अपने समय के अभावग्रस्त शिक्षण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का विद्यालय जीवन संपूर्ण संसाधन युक्त है और एक हमारे समय में किसी भी तरह के आकर्षक पुरस्कार तो बहुत बड़ी बात थी,उन्होंने कहा आज डिजिटल युग है इस युग में संपूर्ण संसाधन उपलब्ध हैं और छात्रों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होती अतः आज आप विद्यार्थी जन सौभाग्यशाली हैं,और जो मेहनत करेंगे उनके माता पिता और गांव,नगर,जनपद का नाम रोशन होगा, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभात अवस्थी ने बच्चों को शिक्षा के असले मूलमंत्र दिए,एवं शैलेन्द्र सिंह राठौर ने भी अपने युवा जीवन और उसमें आने वाली कठिनाइयों के बारे में छात्रों को जागरूक करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया,प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए अथक प्रयास करते रहने की बात कही साथ ही डॉ० मनोज चतुर्वेदी ने आज समाज में भेदभाव की बात कहते हुए कहा कि आज सरकारों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का मुद्दा उठाना चाहिए न कि इधर उधर की बात करनी चाहिए,समाजसेविका और अध्यापिका डॉ० रूबी चतुर्वेदी ने भी जीवीए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के निदेशक विपिन अवस्थी सदैव छात्रों के हित की बात करते रहे हैं और आगे भी संस्थान के द्वारा समाज के गरीब व पिछड़े तबके के व आर्थिक दृष्टि से कमजोर युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य संस्था के निदेशक विपिन अवस्थी करते आए हैं इस अवसर पर कौशलेंद्र द्विवेदी,रवि बाजपेई,सुधीर अवस्थी,अजय अवस्थी,मोहन अवस्थी,शिवम सिंह,अभिषेक प्रताप चौहान,शिवा बाजपेई,आलोक मिश्रा, प्रवल अग्निहोत्री,प्रमोद दीक्षित,सलीम रज़ा,अधिवक्ता शिवम त्रिपाठी,दिवाकर द्विवेदी,आशुतोष द्विवेदी,देवेश नारायण अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी,ज्ञानेंद्र सिंह राठौर,मुस्कान वर्मा,प्रसून सक्सेना,आदित्य मिश्रा,राजन दीक्षित,श्यामजी अग्निहोत्री,अतुल अग्निहोत्री एवं संस्था की संचालिका शिल्पी सक्सेना,मोहन अवस्थी,सिमरन सिंधी, सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित हुए,
आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार संस्थापक जीवीए ग्रुप विपिन अवस्थी एड० ने किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।



