best news portal development company in india

तटबंध बनाने के समर्थन में निकलने वाली जन चेतना पदयात्रा को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन

SHARE:

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के द्वारा 11 फरवरी को समय 11:00 से कडहर से तटबंध बनाने के समर्थन में एक विशाल जन चेतना पदयात्रा अमृतपुर तक के लिए निकल जाएगी। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय ने कहा की यह यात्रा कडहर से प्रारंभ होकर भरका में रात्रि विश्राम करेगी और फिर 12 फरवरी को सुबह भरका से प्रारंभ होकर अमृतपुर पहुंचेगी। अमृतपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी को दिया जाएगा।

श्री पांडेय ने कहा कि यह यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक होगी जिस प्रकार से तैयारी चल रही हैं और लोगों का उत्साह एवं रुझान मिल रहा है उससे पता चलता है की यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक होगी। प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने इस यात्रा के लिए अपना पूरा समर्थन दिया है और वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव और क्षेत्र में संपर्क करने में लगे हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय , प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लाला, प्रदेश सचिव संजय कटियार और जिलाध्यक्ष सावन मिश्रा व जनपद के अन्य पदाधिकारियों के साथ इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देंगे और अपनी टीम के साथ यात्रा में सम्मलित होगें ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें