
Farrukhabad news: आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक का आयोजन जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में जिला कार्यालय निकट S S पब्लिक स्कूल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एडवोकेट आशुतोष मिश्रा जी को जिला सचिव, सत्यम पाठक को बढ़पुर ब्लॉक का अध्यक्ष , मोहित दुबे को नगर महामंत्री फर्रुखाबाद, सचिन जोशी को सचिव किसान मोर्चा कमालगंज ब्लॉक नियुक्त किया गया।
साथ ही साथ अनेक युवाओं को विद्यार्थी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जतिन नारायण अवस्थी के नेतृत्व में कई पदों पर नियुक्त किया गया जिसमें हर्षित नगर मंत्री विद्यार्थी मोर्चा फतेहगढ़ ,गौरव सिंह नगर सचिव विद्यार्थी मोर्चा फर्रुखाबाद,पीयूष नगर सचिव विद्यार्थी मोर्चा फतेहगढ़ एवं आनंद दुबे नगर उपाध्यक्ष विद्यार्थी मोर्चा फतेहगढ़ मनोनीत किए गए।
इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी हित में तन मन से समर्पित होने की शपथ ली।
यह जानकारी जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी (एड) ने मीडिया को दी।



