
फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – आज जनसत्ता दल- लोकतांत्रिक के एक जिला कार्यालय, बरोंन में जिले की मासिक बैठक आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील सिंह जी ने की जिसमें की पार्टी को आगामी चुनाव एवं भविष्य में मज़बूती प्रदान करने जनता के बीच जाकर कार्य करने एवं युवा,महिला,बुजुर्ग,दिव्यांग,व्यापार एवं राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही जनसत्ता दल फर्रुखाबाद की युवा इकाई में अंश भारद्वाज जी एवं सुमित कुमार जी को “नगर सचिव(युवा)दायित्व प्रदान किए गए ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की युवा राष्ट्र प्रदेश एवं क्षेत्र की तस्वीर बदलता है तथा जिला सचिव सिद्धांत सिंह ने कहा की जानता दल समाज के सभी वर्गों को समानता एवं सम्मान देकर एक जुट कर राष्ट्र की और प्रदेश की उन्नति में भागीदारी करेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील जी,जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अवनीश जी,रामसरण राजपूत,जोगराज राजपूत,अरविंद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!


