best news portal development company in india

जिला गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

फर्रूखाबाद, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जिला गंगा समिति के तत्वाधान में चल रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज गंगातट पांचाल घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में गंगा तट पर एस वी एन ग्लोबल स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें घाट पर फैली गंदगी,प्लास्टिक, पॉलिथीन, खंडित मूर्तियां, कपड़े इत्यादि को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी है यह न सिर्फ हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि करोड़ों लोग इससे अपना जीवन यापन भी करते हैं।प्रतिदिन देखा जाता है कि लोग गंगा में स्नान करने आते हैं और बड़ी मात्रा में कूड़ा गंदगी इत्यादि वहीं छोड़ देते हैं इससे न सिर्फ हमारे गंगा का जल दूषित होता है बल्कि गंगा में निवास करने वाली जीव जंतु को भी हानि पहुंचती है।कानपुर से आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई श्री दीपक कुमार ने भी बच्चों को जागरूक किया एवं प्रदूषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित दीक्षित ने बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से गंगा तट पर रैली निकालकर गंगा स्नान करने आए लोगों एवं घाट पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। अंत में सभी लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री रामरहीश कुशवाहा, गंगा योद्धा घनश्याम,प्रियांशु एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें