best news portal development company in india

वृक्षारोपण कर जनसत्ता दल फर्रुखाबाद में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

SHARE:

51 पेड़ लगाकर वृक्ष बनने तक देखभाल का लिया संकल्प

वरिष्ठ नेता मनोज सिंह गौर ने वृक्षारोपण कर सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ,

अगले 7 दिन तक जरूरतमंदों को भोजन कपड़े राशन वितरण कर रघुराज प्रताप का मनाएंगे जन्मदिन।

फर्रुखाबाद, आरोही टुडे न्यूज, आलोक शुक्ला की रिपोर्ट – जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद इकाई ने वृक्षारोपण किया।थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन में एक बैग में 51 पेड़ लगाए गए। इसमें फलदार व छायादार पेड़ शामिल हैं। इस दौरान जनसत्ता दल के मनोज सिंह गौर ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह की जन-जन की नीति को हर घर तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य है राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है अगले 7 दिन तक जन सामान्य की विभिन्न प्रकार से मदद करके एक मजबूत संदेश देने का काम किया जाएगा।
इस दौरान करणी सेना के जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौड़ जनसत्ता दल के वरिष्ठ नेता जेपी चौहान ; राजेश्वर सिंह ; राधेश्याम कुमार ; योगेंद्र यादव ; मुकेश यादव ; देवू सिंह ; नन्ने खान ; ताजदार खान अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें